Assembly Elections : SDPI कर्नाटक में 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

Wed, Feb 01 , 2023, 02:39 AM

Source : Uni India

उडुपी, 01 फरवरी (वार्ता) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI ) की कर्नाटक इकाई के सचिव अफसार कोडलिपेटे ने कहा है कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव (assembly elections) में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कोडलिपेटे ने बताया कि उनकी पार्टी दक्षिण कन्नड़ और उडुपी से आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी,। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही जारी की जा चुकी है।
उन्होंने राष्ट्रीय दलों पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस-जनता दल (सेक्यूलर) और भारतीय जनता पार्टी सरकारें पिछले पांच वर्षों में प्रदर्शन करने में विफल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्व हिंदू परिषद के नेता शरण पंपवेल 2016 से उडुपी (Udupi) और दक्षिण कन्नड़ जिलों में मुसलमानों की हत्याओं में शामिल हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
कोडलिपेटे ने मंगलवार को कहा, “पंपवेल ने खुलेआम दावा किया था कि हिंदू युवक ने प्रवीण नेतरू की हत्या का बदला लेने के लिए सुरथकल के मोहम्मद फाजिल की हत्या की थी, फिर भी सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups