Budget : सरकार ने पेश किया चुनावी बजट : विपक्ष

Wed, Feb 01 , 2023, 02:03 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 01 फरवरी (वार्ता) विपक्षी दलों ने बजट को चुनावी बजट (election budget) करार देते हुए कहा है कि इसमें कुछ भी नया नहीं है और इसे घुमा-फिरा कर पेश किया गया है। तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट इस सरकार का आखिरी बजट है। अभिनेता से नेता बने सिन्हा ने कहा कि सरकार ने पुरानी योजनाओं को ही घुमा-फिराकर नये अंदाज में पेश किया है। यह बजट पूरी तरह से चुनावी है।
कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने कहा कि सरकार अपने बड़े-बडे लक्ष्य तो बनाती है लेकिन वह अपनी नीतियों के कारण अंजाम तक नहीं पहुंच पाती है। उनका कहना था कि बजट में कुछ अच्छी बाते हैं लेकिन मनरेगा, गरीब किसानों, गरीब श्रमिकों, बेरोजगारी और महंगाई का कहीं कोई जिक्र नहीं किया गया है।
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">बजट में कुछ चीजें अच्छी थी मैं इसे पूरी तरह नकारात्मक नहीं कहूंगा, लेकिन अभी भी कई सवाल उठते हैं। बजट में मनरेगा का कोई जिक्र नहीं था। सरकार मजदूरों के लिए क्या करने जा रही है? बेरोजगारी, महंगाई की बात भी नहीं की गई: कांग्रेस सांसद शशि थरूर, दिल्ली <a href="https://t.co/rsFLBrZLRc">pic.twitter.com/rsFLBrZLRc</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1620691463721074688?ref_src=twsrc%5Etfw">February 1, 2023</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups