नब दास का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए झारसुगुड़ा पहुंचा

Mon, Jan 30 , 2023, 01:33 AM

Source : Uni India

भुवनेश्वर, 30 जनवरी (वार्ता) ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री (Odisha Health Minister) नब किशोर दास का पार्थिव शरीर (dead body) सोमवार को एक विशेष विमान से झारसुगुड़ा (Jharsuguda) लाया गया। ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और वरिष्ठ नौकरशाहों ने दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए मंत्री के आधिकारिक आवास का दौरा किया। पार्थिव शरीर के झारसुगुड़ा की यात्रा शुरू करने से पहले ओडिशा पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
दास के पार्थिव शरीर को आधिकारिक आवास से एक जुलूस के रूप में बीजू जनता दल (बीजद) कार्यालय ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी के नेता दिवंगत आत्मा को अंतिम सम्मान देने के लिए उपस्थित थे।
झारसुगुड़ा हवाईअड्डे पर पहुंचने पर पार्थिव शरीर को जुलूस के रूप में उनके आवास ले जाया गया। हजारों की संख्या में शुभचिंतक, पार्टी समर्थक और हर तबके के लोग अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए सड़कों के दोनों ओर खड़े नजर आये। मंत्री के निधन से पूरे झारसुगुड़ा शहर में शोक की लहर दौड़ गयी है। दिवंगत आत्मा के सम्मान में झारसुगुड़ा शहर में सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
दास का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनकी मृत्यु के दिन राजधानी भुवनेश्वर में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा और उनकी अंत्येष्टि के दिन झारसुगुड़ा में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। पूरे राज्य में 29 जनवरी से 31 जनवरी तक कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।

ओडिशा: राज्यपाल गणेशी लाल ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास को भुवनेश्वर में उनके सरकारी आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

झारसुगुड़ा जिले में एक पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारे जाने के बाद नाबा दास की कल एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। pic.twitter.com/r8nwrBzXMz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2023


राज्य सरकार की ओर से राज्य के संसदीय कार्य, वित्त मंत्री, कृषि एवं कृषक अधिकारिता, मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास मंत्री तथा वाणिज्य, परिवहन और जल संसाधन मंत्री श्री दास को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
गौरतलब है कि मंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे एएसआई गोपाल दास ने ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर उन पर दो राउंड फायरिंग की, जहां श्री दास एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। श्री दास के गांधी चौक पर कार से उतरने के तुरंत बाद समर्थक उनका फूल और माला पहना कर स्वागत कर रहे थे, तभी एएसआई ने उन्हें गोली मार दी।
उन पर काफी करीब से फायरिंग की गयी। अत्यधिक रक्तस्राव के साथ गंभीर रूप से घायल मंत्री को झारसुगुडा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups