पूनियां कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेंगलुरु में विभिन्न कार्यक्रमों में ले रहे भाग

Sun, Jan 29 , 2023, 11:21 AM

Source : Uni India

जयपुर 29 जनवरी (वार्ता)। राजस्थान (Rajasthan) के भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां (Dr. Satish Poonia) कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजय संकल्प को लेकर आज बेंगलुरु में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे है। इसके लिए डा पूनियां बेंगलुरु पहुंच गये और सुबह नौ बजे से बेंगलुरु में परिषद के गणमान्य अतिथियों के साथ मुलाकात एवं संवाद कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्होंने पूर्वाह्न् ग्यारह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को हरियाणा भवन में सुना। डा पूनियां अपराह्न तीन बजे प्रवासी राजस्थानियों के साथ होटल संग्रीला में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजय संकल्प को लेकर संवाद करेंगे। उल्लेखनीय है कि डा पूनियां गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के विजय संकल्प मिशन में अहमदाबाद, सूरत, गांधीनगर सहित विभिन्न शहरों में प्रवासी राजस्थानियों के साथ संवाद कार्यक्रमों में शामिल हुए और विभिन्न विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups