Republic Day Celebrations : पीएम मोदी ने किया मिस्र के राष्ट्रपति का भव्य स्वागत

Wed, Jan 25, 2023, 12:49

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (वार्ता) भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Celebrations) के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्तेह एल सिसी (President Abdel Fattah El Sisi) का आज सुबह यहां राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया गया।
एल सिसी के सुबह दस बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मेहमान नेता ने तीनों सेनाओं की अंतरसेना सलामी गारद का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनका अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से तथा एल सिसी ने अपने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से उनका परिचय कराया।
बाद में मीडिया से बातचीत में  एल सिसी ने भारत की जनता एवं सरकार को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के इस गौरवशाली राष्ट्रीय दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण सम्मान है। उन्होंने कहा कि भारत एवं मिस्र के संबंध संतुलन एवं स्थिरता से परिभाषित होते हैं। हमने सिर्फ रचनात्मक प्रगति देखी है। हम लोग बहुत सकारात्मक रहे हैं।
राष्ट्रपति भवन में सम्मान के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एल सिसी से उनके होटल में शिष्टाचार भेंट की तथा इसके बाद मेहमान नेता ने राजघाट जा कर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। करीब साढ़े 11 बजे एल सिसी हैदराबाद हाउस पहुंचे जहां प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया और फिर दोनों नेताओं के बीच पहले एकांत में और फिर प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक शुरू हो गयी।

 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups