Air India Express : तकनीकी खराबी के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुरक्षित लैंडिंग

Mon, Jan 23, 2023, 01:41

Source : Uni India

तिरुवंनतपुरम, 23 जनवरी (वार्ता) एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के एक विमान की केरल के तिरुवनंतपुरम से अरब देश ओमान की राजधानी मस्कट के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी (technical fault) के कारण वापस लाकर सुरक्षित लैंडिंग करायी गयी। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 549 में करीब 105 यात्री सवार थे। यह विमान तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह साढ़े आठ बजे रवाना हुआ था, जिसके बाद पायलटों को इसमें तकनीकी खराबी का पता चला और उन्होंने सुबह 9.17 बजे सुरक्षित लैंडिंग करायी। सूत्रों के अनुसार, अब यात्रियों को दूसरे विमान से दोपहर एक बजे मस्कट के लिए रवाना किया जाएगा।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups