जयपुर, 22 जनवरी (वार्ता)। पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा (Fifteenth Rajasthan Legislative Assembly) का अष्टम सत्र सोमवार से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी (Assembly Speaker Dr. CP Joshi) ने विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा से सत्र की तैयारियों की जानकारी ली। डॉ. जोशी ने अधिकारियों को सत्र से सम्बन्धित आवश्यक निर्देश दिये। विधानसभा में राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) का अभिभाषण होगा और इसके लिए श्री मिश्र पूर्वाह्न ग्यारह बजे विधानसभा पहुँचेंगे। विधानसभा में डॉ. जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री शान्ति धारीवाल और विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा राज्यपाल का स्वागत करेंगे। राज्यपाल को विधानसभा में आर.ए.सी. बटालियन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा। राज्यपाल को सदन में प्रोशेसन के साथ ले जाया जायेगा। इस बजट सत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगामी आठ फरवरी को विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेंगे । श्री गहलोत पहले ही कह चुके है इस बार बजट युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए पेश किया जायेगा ।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jan 22, 2023, 09:00