काहिरा 22 जनवरी (वार्ता)। सीरिया (Syria) के अलेप्पो शहर (aleppo city) में रविवार को एक पांच मंजिला आवासीय इमारत ढह जाने से एक बच्चे सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। सीरियाई ब्रॉडकास्टर शाम एफएम ने बताया कि यह घटना शेख मकसूद (Sheikh Maqsood) के पास में हुई। प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, 30 से अधिक लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। दमकलकर्मी और नागरिक सुरक्षा बल घटनास्थल पर बचाव का काम कर रहे हैं। ब्रॉडकास्टर के मुताबिक इमारत के गिरने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jan 22, 2023, 04:13