Lok Sabha Election : भाजपा का हौसला अफजाई करने बंगाल पहुंचे नड्डा

Thu, Jan 19 , 2023, 01:33 AM

Source : Uni India

कोलकाता, 19 जनवरी (वार्ता) West Bengal Lok Sabha Elections : भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में भगवा ब्रिगेड का नेतृत्व करने के लिए चुने जाने के बाद पश्चिम बंगाल (West Bengal) के संगठन को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार की रात यहां पहुंचे। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने नड्डा को जून 2024 में होने वाले राष्ट्रीय आम चुनाव तक पार्टी का नेतृत्व संभालने को कहा है। वर्ष 2020 में अमित शाह से पार्टी का शीर्ष पद संभालने वाले नड्डा का कार्यकाल जनवरी में समाप्त होने वाला था।
नड्डा का कल रात शहर के हवाई अड्डे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार तथा वरिष्ठ नेताओं शुवेंदु अधिकारी, राहुल सिन्हा और अन्य ने स्वागत किया।
यात्रा कार्यक्रम के अनुसार नड्डा आज दोपहर नदिया जिले में बेथुआदाहारी जूनियर पूर्वी बंगाल मैदान में पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे। वह पार्टी नेताओं से भी मिलेंगे और 2024 के संसदीय चुनावों के लिए पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में उन्हें सलाह देंगे। भाजपा अध्यक्ष का दौरा केंद्रीय नेतृत्व के देश भर के उन 144 लोकसभा क्षेत्रों में अपने संगठन को मजबूत करने के 'प्रवास' अभियान का भी हिस्सा है जहां पार्टी 2019 के चुनावों में मामूली अंतर से हार गयी थी।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups