Assembly Elections : त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान

Wed, Jan 18 , 2023, 03:41 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) चुनाव आयोग ने बुधवार को पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों (assembly elections) का एलान करते हुए कहा कि त्रिपुरा विधानसभा (Tripura Legislative Assembly) के चुनाव 16 फरवरी को और नागालैंड तथा मेघालय विधानसभाओं के चुनाव 27 फरवरी को होंगे और तीनों राज्य विधानसभाओं के चुनाव परिणाम दो मार्च को घोषित किये जाएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अनुपम चंद्र पांडे तथा अरुण गोयल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि त्रिपुरा में 16 फरवरी को नागालैंड तथा मेघालय में एक साथ 27 फरवरी को मतदान कराया जा रहा है। त्रिपुरा की सभी 60 सीटों के लिए 21 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी और 30 जनवरी तक नामांकन किया जा सकेगा तथा दो फरवरी तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। मेघालय और नागालैंड में 31 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी और सात फरवरी तक नामांकन किया जा सकेगा। उम्मीदवार 10 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे।
ये भी पढ़े : Election Commission : निर्वाचन आयोग नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की आज करेगा घोषणा

त्रिपुरा चुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को होंगे और 2 मार्च को मतगणना होगी। त्रिपुरा चुनाव के लिए अधिसुचना 21 जनवरी को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथी 30 जनवरी है: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार pic.twitter.com/BkRA1ygwO2

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2023


उन्होंने कहा कि देश में जितने भी चुनाव होते हैं वहां कोई हिंसा नहीं होती है और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। आयोग सुनिश्चित करेगा कि इन तीनों राज्यों में भी चुनाव के दौरान कोई हिंसा नहीं होगी। चुनाव आसान हो यह काम किया जा रहा है और 300 से ज्यादा मतदान केंद्रों को पूरी तरह से महिलाएं संचालित करेंगी। कई जगह महिला मतदाताओं के क्रेच भी बनाए जा रहे हैं। युवाओं को वोटिंग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। युवा कर्मचारियों के माध्यम से चुनाव मतदान केंद्रों को ज्यादा प्रभावी तरीके से संचालित किया जाएगा। सभी केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं करने की व्यवस्था की गई है।
चुनाव आयोग (Election commission) ने कहा कि इस चुनाव में नागालैंड की एक रोचक तस्वीर है जिसमें एक घर आधा भारत में पड़ता है और आधा म्यामार में पड़ता है। कई जगह अस्थायी पुल हैं और वहां से पोलिंग पार्टी को अपने तैनाती केंद्र पर जाना पड़ेगा जिसकी प्रशंसा होनी चाहिए। उनका कहना था कि यह प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहे। बच्चों की परीक्षा प्रभावित नहीं हो इसलिए मार्च से पहले मतदान प्रक्रिया पूरा करने की कोशिश की गई है।
उन्होंने कहा कि तीन विधानसभाओं का कार्यकाल 12, 15 और 22 मार्च को समाप्त हो रहा है। इन तीनों राज्यों में पिछले कुछ चुनावों से लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ रहा है और महिलाओं की मतदान में भागीदारी ज्यादा रही है जो लोकतंत्र के लिए गौरव की बात है।

मेघालय और नागालैंड चुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को होंगे और 2 मार्च को मतगणना होगी: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार pic.twitter.com/28rzIoX8oj

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2023

 

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups