चंडीगढ़, 17 जनवरी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) मंगलवार को होशियारपुर से शुरू हुई। इस दौरान राहुल की सुरक्षा मे चूक (security lapse) दिखी। एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल के गले लग गया। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने उसे पीछे हटाया।
सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब में पांच दिन बीतने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को मुख्यमंत्री मान को निशाने पर लिया था। राहुल ने कहा कि सीएम मान को दिल्ली में बैठे अरविंद केजरीवाल का रिमोट कंट्रोल नहीं बनना चाहिए। उन्हें स्वतंत्र रूप से राज्य को चलाना चाहिए। उन्होंने कहा, हमने पंजाब में जितनी बार कांग्रेस की सरकार बनाई, वह पंजाब से ही चली। मैं पंजाब के सीएम भगवंत मान से कहना चाहता हूं कि आप पंजाब के मुख्यमंत्री हैं, पंजाब को पंजाब से ही चलाना चाहिए। मान को अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के दबाव में नहीं आना चाहिए।
#WATCH | Punjab: A man tried to hug Congress MP Rahul Gandhi, during Bharat Jodo Yatra in Hoshiarpur, was later pulled away by workers.
— ANI (@ANI) January 17, 2023
(Source: Congress social media) pic.twitter.com/aybyojZ1ps



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 17 , 2023, 12:41 PM