नयी दिल्ली, 16 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक (national executive meeting) सोमवार को नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी केंद्र (NDMC Center) में शुरू होगी। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह पहली बैठक होने जा रही है। दो दिवसीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाजपा नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के लिए एक साल के विस्तार की घोषणा कर सकता है, जिनका कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त हो रहा है। सोमवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने से पहले पार्टी ने पटेल चौक से एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर (बैठक स्थल) तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रोड शो आयोजित किया है। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।
रविवार को नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए पार्टी महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में सुशासन पहले, समावेशी और सशक्त भारत, विश्व गुरु भारत सहित छह अलग-अलग विषयों पर आधारित एक मेगा प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया जाएगा जहां बैठक होगी।
भाजपा आज दोपहर 3 बजे से रोड शो आयोजित कर रही है, जिससे निम्नलिखित सड़कों और हिस्सों पर यातायात प्रभावित होगा: दिल्ली यातायात पुलिस pic.twitter.com/2drXi8ZwlM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2023



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 16 , 2023, 10:01 AM