राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी ने शरद यादव के निधन पर जताया शोक

Fri, Jan 13 , 2023, 10:32 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, (Draupadi Murmu) कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जनता दल यू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, “पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शरद यादव के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ने वाले सत्तर के दशक के छात्र नेता शरद जी संसद में वंचितों की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आवाज थे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”


राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ एक विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा।”


कांग्रेस पार्टी ने भी आधिकारिक ट्वीटर पेज पर ट्वीट कर कहा, “जद-यू के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं समर्थकों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।”
गौरतलब है कि यादव का आज देर रात गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में 75 साल की उम्र में निधन हो गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups