मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के विवादित टिप्पणी के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आक्रामक हो उठी है। भाजपा की ओर से नासिक व नागपुर के पुलिस स्टेशन में नाना पटोले के विरुद्ध लिखित शिकायत की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य सरकार से नाना पटोले पर तत्काल मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार नाना पटोले ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि वे मोदी को गाली दे सकते हैं और जरूरत पड़ी तो मार भी सकते हैं। यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा आक्रामक हो गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर पर नाना पटोले की टिप्पणी को अतिशय निंदनीय बताया है। उन्होंने तत्काल नाना पटोले पर मामला दर्ज कर, उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि नाना पटोले को पता ही नहीं चलता कि वे क्या बोल रहे हैं और उनके बोलने का क्या मतलब निकलता है। पाटिल ने कहा कि अपने केंद्रीय नेताओं के जैसे नाना पाटोले भी भ्रमित होने वाले बयान जारी कर रहे हैं। भाजपा नाना पटोले के इस तरह की टिप्पणी को कभी स्वीकार्य नहीं करेगी और राज्य के हर जिले में मामला दर्ज करवाया जाएगा। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नाना पटोले को अपने शरीर की ऊंचाई जैसे ही बौद्धिक ऊंचाई रखनी चाहिए। नाना पटोले की टिप्पणी से साबित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक पार्टी न होकर अब दहशत फैलाने वाला संगठन बन गई है।
पूर्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सोमवार रात को नागपुर के कुही पुलिस स्टेशन में नाना पटोले पर मामला दर्ज करने के लिए शिकायत दी थी। लेकिन मामला दर्ज न होने पर मंगलवार सुबह से ही पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी तरह नासिक शहर में भी नाना पटोले पर मामला दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत दी गई है।
नाना पटोले ने कहा कि उनके नाम पर पर जो वीडियो दिखाया जा रहा है, वह भंडारा जिले में एक कार्यक्रम का है। उस समय वे वहां के एक स्थानीय आपराधिक व्यक्ति के संदर्भ में उन्होंने यह बात की है, इसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई संबंध नहीं है। नाना पटोले ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र तक नहीं लिया है। गांव के गुंडे की दहशत अगर गांव हैं तो उसकी दहशत दूर करने के लिए उन्होंने इस तरह का वक्तव्य दिया है, इस पर अनायास राजनीति भाजपा की ओर से की जा रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 18 , 2022, 11:02 AM