राज्यपालों को संविधान के दायरे में ही काम करना चाहिए : खडगे

Wed, Jan 11 , 2023, 05:29 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (वार्ता)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने कहा है कि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में राज्यपाल संविधान के दायरे में काम नहीं कर रहे हैं और उनका यह कदम लोकतंत्र पर हमला है। श्री खडगे ने ट्वीट (Tweet) किया,“विपक्ष शासित राज्यों में राज्यपालों के संवैधानिक कार्यालय को ‘कार्यकर्ता’ के रूप में उपयोग करके भाजपा सोच समझ कर लोकतंत्र पर हमला कर रही है हाल ही में कुछ राज्यपालों द्वारा संविधान का अतिक्रमण करने से हमारी राज्य व्यवस्था का संघीय ढांचा दूषित हुआ है।” उन्होंने कहा,“राज्यपालों को संविधान के ढांचे में काम करना होता है और वे उस विधानमंडल (Legislature) का अपमान नहीं कर सकते जिसके वे अंग होते हैं। लेकिन उनके दिल्ली के आकाओं द्वारा भाजपा के अलावा अन्य दलों द्वारा शासित राज्यों में सामाजिक एवं राजनीतिक अशांति पैदा करने के लिए हेरफेर कर रहे हैं जो खतरनाक है।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups