नयी दिल्ली, 04 जनवरी (वार्ता)। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की वरिष्ठ नेता एवं कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा कि उपराज्यपाल वी के सक्सेना (Lieutenant Governor VK Saxena) की तरफ़ से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के 10 कार्यकर्ताओं को मनोनीत पार्षद नियुक्त करना असंवैधानिक है। सुश्री आतिशी ने उपराज्यपाल के फ़ैसले पर एतराज जताते हुए इसे गैर संवैधानिक और गैर कानूनी करार दिया। उन्होंने कहा कि निगम में 10 मनोनीत पार्षद होते हैं जिनके नाम एक प्रक्रिया के तहत हमेशा से दिल्ली सरकार द्वारा उपराज्यपाल को भेजे जाते हैं लेकिन इस बार सरकार बाइपास कर दिया गया है। उपराज्यपाल का यह प्रयास है कि स्टैंडिंग कमिटी में किसी तरह से भाजपा के लोगों को भरा जाए और वहां पर निगम की नीतियों में रोड़ा डाला जाए। सुश्री आतिशी ने कहा कि भाजपा मनमानी पर उतर आई और मंगलवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने निगम कमिश्नर को कॉल कर कहा कि मनोनीत पार्षदों की फाइल आप सीधा मुझे भेज दो और दिल्ली सरकार को पूरी तरह से बायपास कर दो। निगम के कमिश्नर द्वारा फाइल दिल्ली सरकार को नहीं भेजी गई। उन्होंने कहा कि आज सुबह गैर संवैधानिक और गैर कानूनी अधिसूचना निकाला गया जिसमें भाजपा के 10 कार्यकर्ताओं को मनोनीत पार्षद घोषित किया गया है। यह प्रक्रिया बिल्कुल गैरकानूनी और गैर संवैधानिक है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 04 , 2023, 07:41 AM