भाजपा का अजित पवार के खिलाफ राज्य भर में विरोध प्रदर्शन

Tue, Jan 03 , 2023, 09:38 AM

Source : Uni India

मुंबई, 03 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र में विपक्षी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) के छत्रपति संभाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) पर दिये गये विवादास्पद बयान के खिलाफ सोमवार को भारतीय जनता पाटी (भाजपा) कार्यकर्ताओं और उसके संगठनों ने राज्य भर में विरोध प्रदर्शन (Protest) किया। पवार ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज 'धर्मवीर' नहीं थे, बल्कि वे 'स्वराज रक्षक' थे।
उनके इस बयान के बाद भाजपा सोमवार को इस मुद्दे को सड़कों पर उतरी और राज्य भर में अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया। बारामती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पवार का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। शिरडी में भाजपा ने भी मोर्चा निकाला और बयान का विरोध किया। राज्य भर के कई शहरों से रिपोर्टों में कहा गया है कि पवार के खिलाफ इसी तरह के आंदोलन किए गए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups