कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में मनाया संकल्प दिवस

Sun, Jan 01 , 2023, 10:13 AM

Source : Uni India

भोपाल, 01 जनवरी (वार्ता)। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Madhya Pradesh Congress President and former Chief Minister Kamal Nath) के निर्देश पर आज कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में संकल्प दिवस मनाया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने और भाजपा (B J P) की सरकार (Government) को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने श्री कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। भोपाल जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के नेतृत्व में रोशनपुरा से गांधी प्रतिमा तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा की। इस दौरान विधायक आरिफ मसूद और पीसीसी के महामंत्री राजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, सहित सभी प्रमुख शहरों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस तरह की पदयात्रा निकाली। यात्रा के बाद आयोजित जनसभा में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को आमजन के बीच उजागर किया। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में हुए कार्यक्रम का ब्यौरा देते हुए संगठन के उपाध्यक्ष चंद्र प्रभाष शेखर ने कहा कि आज हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है, मंहगाई ने हर परिवार को मुश्किल में डाल दिया है, पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन बढ़ाए जा रहे है, महिलाओं व आदिवासियों पर अत्याचार के मामले बढ़े है, नई नौकरिया मिलना तो दूर, बेलगाम बेरोजगारी बढ़ रही है। छोटे व्यापारी, छोटे उद्योग धंधे करने वाले सरकार की गलत नीतियों के कारण परेशान है, लघु उद्योग बंद हो रहे है, किसानों को फसल उत्पादन का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, उर्वरक– खाद– बीज महंगे हो गए है, कृषक वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार चरम पर है।
श्री शेखर ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस वर्ष 2023 में होने वाले चुनाव तक लगातार प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जिसका जनता के जन-जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है, उन विषयों को उठायेंगी और इसके लिए हमारा संकल्प है कि कांग्रेस संघर्ष करेगी, धरना-प्रदर्शन करेंगी, जन जन आक्रोश रैलियों का आयोजन, सभाओ तथा प्रचार-प्रसार के जरिये भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगी। कांग्रेस संकल्पित है कि वह प्रदेश की जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर सरकार बनाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups