कांग्रेस दहशत फैलाने वाला संगठन?: फड़नवीस

Mon, Jan 17 , 2022, 08:08 AM

Source :

-नाना पटोले पर जमकर भड़के भाजपा नेता  

मुंबई। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष नाना पटोले के आपत्तिजनक बयान पर पूर्व मुख्‍यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने गहरी आपत्ति प्रकट की है। पटोले के आपत्तिजनक बयान वाले वीडियो को ट्वीट करते हुए फड़नवीस ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में यह क्या चल रहा है? स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने वाली यह पार्टी इतनी नीचे कैसे? सत्ता पाने के लिए कुछ भी? कांग्रेस को अब लोकतंत्र की राजनीतिक पार्टी बोला जाए या दहशत फैलाने वाला संगठन? नाना भाऊ (पटोले) सिर्फ शरीर की ऊंचाई से काम नहीं चलता, विचार और बुद्धि भी ऊंची होनी चाहिए। एक अन्य ट्वीट में फड़नवीस ने कहा कि पंजाब में पाकिस्तान की सीमा के नजदीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को 20 मिनट रोका गया। इसके बावजूद पंजाब के कांग्रेसी मुख्‍यमंत्री कोई दखल नहीं देते। अब महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्‍यक्ष बोलते हैं कि वे मोदी को मार सकते हैं, गाली दे सकते हैं। बता दें कि भंडारा जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन एक प्रचार रैली के दौरान नाना पटोले ने आपत्तिजनक बयान दिया है। एक वायरल वीडियो में पटोले कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि वे मोदी को मार सकते हैं, गाली दे सकते हैं।
भाजपा सहन नहीं धमकी: पाटिल  
भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि भाजपा इस तरह की धमकी को सहन नहीं करेगी। भाजपा के कार्यकर्ता जिले-जिले में पटोले के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे, यदि पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की तो भाजपा अदालत जाएगी। पाटिल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष नाना पटोले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई धमकी को जवाब देने की सूचना सभी जिला अध्यक्षों को दी गई है। 
प्रधानमंत्री के बारे में नहीं बोला
इधर प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष नाना पटोले ने अपने बयान को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान वे गांव के गुंडे मोदी के बारे में बोल रहे थे। मैंने देश के प्रधानमंत्री के बारे में कुछ नहीं कहा। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bangladesh Crisis: शेख हसीना पर अदालती फैसला आज, 'गोली मारो' के आदेश प्रसारित, और पूर्व प्रधानमंत्री का भावुक ऑडियो संदेश वायरल
रूस ने यूक्रेन के 36 ड्रोन को मार गिराया! पत्नी से विवाद के बाद पति ने पीया कीटनाशक, यादव ने की खट्टर से मुलाकात; जानिए देश- विदेश की खबरें
Delhi AQI Updates: राजधानी में छाई जहरीली धुंध की घनी परत! एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में, जीआरएपी तीन लागू किया गया
Piles of garbage: कचरा प्रबंधन टेंडर ठप, बैतूल में उठा बदबू-बीमारी का खतरा; क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर से की कचरा तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग 
Road Accident in Saudi Arabia: सउदी अरब में भीषण बस दुर्घटना! बस और डीजल टैंकर की टक्कर में 42 भारतीय हज यात्रियों की मौत; मक्का की यात्रा के बाद मदीना जा रही थी बस

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups