अगरतला, 31 दिसंबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 जनवरी को त्रिपुरा में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले भाजपा की 'रथ यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने(Rajeev Bhattacharya) कि कहा कि आठ दिवसीय यात्रा को उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर से झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। अमित शाह उसी दिन दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम में भी रैली करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 जनवरी को यात्रा के समापन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सत्तारूढ़ दल द्वारा रथ यात्रा को जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) का नाम दिया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 जनवरी को यात्रा के समापन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह यात्रा राज्य की सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।
राज्य के सूचना और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुशांत चौधरी (Sushant Chowdhary) ने निर्धारित रथ यात्रा को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सत्ताधारी पार्टी के सबसे बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों में से एक बताया और कहा कि पार्टी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने की कमर कस ली है और यह एक बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि यह रथ यात्रा अगरतला में समाप्त होगी, जहां नड्डा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा और पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब एक रैली को संबोधित करेंगे।
Amit Shah to launch Jana Biswas Rath Yatra in Tripura
— ANI Digital (@ani_digital) December 31, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/B6XwWfgaoN#AmitShah #Tripura #JanaBiswasRathYatra pic.twitter.com/tJx1CIGfD7



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Dec 31 , 2022, 12:36 PM