महाराष्ट्र विस ने कर्नाटक के सीमा मुद्दे पर सर्वसम्मति से पारित किया प्रस्ताव

Tue, Dec 27 , 2022, 02:42 AM

Source : Uni India

नागपुर 27 दिसंबर (वार्ता)। महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Legislative Assembly) ने मंगलवार को सर्वसम्मति से कर्नाटक के मराठी विरोधी रुख की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और घोषणा की कि महाराष्ट्र सरकार (Government of Maharashtra) बेलागवी, निप्पनी, कारवार और बीदर सहित 865 गांवों की एक-एक इंच को शामिल करने के लिए पूरी ताकत के साथ उच्चतम न्यायालय (Supreme court) में कानूनी लड़ाई लड़ेगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने कहा कि केंद्र सरकार को कर्नाटक सरकार से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लिए गए निर्णय को लागू करने का आग्रह करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक सरकार को सीमावर्ती क्षेत्रों में मराठी लोगों की सुरक्षा की गारंटी देने की समझ दी जानी चाहिए। इससे पहले सोमवार को शिवसेना नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मांग की कि कर्नाटक के मराठी भाषी क्षेत्रों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जाना चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups