औरंगाबाद 01 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में औरंगाबाद शहर के 15 एसोसिएशन के ऑटोरिक्शा (auto rickshaw) चालक गुरुवार से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल (strike) पर चले गए। ऑटोरिक्शा चालकों एवं मालिकों की समिति ने आरोप लगाया कि बार-बार मांग करने के बावजूद प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान करने में अभी तक पूरी तरह से विफल रहा है।
ऑटोरिक्शा चालकों ने कहा कि वे चाहते हैं कि बीमा, पीयूसी, टैक्स, मीटर कैलिब्रेशन, फिटनेस और वाहन पासिंग जैसे दस्तावेजों की समय सीमा 28 मार्च, 2023 तक बढ़ाई जाए। हड़ताल के कारण आज सुबह औरंगाबाद (Aurangabad) पहुंचे ट्रेन यात्री स्टेशन पर ऑटोरिक्शा नहीं मिलने के कारण काफी परेशान दिखाई दिए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 01 , 2022, 02:51 AM