शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट

Mon, Nov 21, 2022, 11:56

Source : Uni India

मुंबई, 21 नवंबर। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार (Share Market) लाल निशान पर खुला है। आज सोमवार को सेंसेक्स (Sensex) 207 अंकों की गिरावट के साथ 61456 अंकों पर जबकि निफ्टी 61 अंकों की गिरावट के साथ 18246 अंकों पर खुला है। बैंक निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट के साथ 42286 अंकों के लेवल पर कारोबार शुरू हुआ। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव दिखा। एसजीएक्स निफ्टी में 95 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है, यह फिलहाल 18250 अंकों पर कारोबार कर रहा है। क्रूड ऑयल (crude oil) की कीमत में भी कमजोरी बनी हुई है। ग्लोबल मार्केट में इस समय क्रूड ऑयल का भाव 87 डॉलर प्रति बैरल है। डॉलर के मुकाबले रुपया 0.20 यानी लगभग 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.84 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा है। 
शुरुआती कारोबार में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयरों में मजबूती दिख रही है वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, डॉ रेड्डी और टेक महिंद्रा के शेयरों में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। बाजार के सभी इंडेक्स गिरावट के लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.03 फीसदी की गिरावट है, वहीं रियल एस्टेट सेक्टर के 0.98 फीसदी तक टूटा है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups