महानगर संवाददाता
मुंबई। विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि ईश्वर लगातार भाजपा के साथ है। ईश्वरी पर्ची की वजह से महानगरपालिका में हमारा नगरसेवक चुना गया, सिंधुदुर्ग में जब चिठ्ठी निकली तो भाजपा का संचालक आया और अब मुंबई जिला मध्यवर्ती बैंक में भी चिठ्ठी ने भाजपा का साथ दिया, ऐसे में भले ही इधर-उधर कर महाविकास आघाड़ी सरकार दवाब बनाने की कोशिश करे, लेकिन ईश्वर-परमेश्वर लगातार हमारे साथ है।
मीडिया से बात करते हुए दरेकर ने कहा कि सभी जगह पर ईश्वरी संकेत की वजह से हमें समर्थन मिला। इससे मुंबई जिला बैंक पर उपाध्यक्ष हमारी पार्टी का बना। केवल एक वोट से अध्यक्ष पद पर अंतर आया। उस जगह भी यदि चिठ्ठी निकलती तो हमें ही जीत हासिल होती।
बता दें कि गुरुवार को हुए मुंबई जिला बैंक के अध्यक्ष पद के चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस के सिद्धार्थ कांबले विजयी हुए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रसाद लाड को पराजित किया। उपाध्यक्ष पद का चुनाव टाई हो गया, इसके बाद चिठ्ठी निकाली गई, जिसमें भाजपा के विठ्ठलराव भोसले का नाम निकला।
शुक्रवार को मुंबई जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष पद पर चुने गए विठ्ठलराव भोसले ने पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात की। इस अवसर पर विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर, बैंक की संचालिका कविता देशमुख, संचालक नितीन बनकर, सोनदेव पाटिल, अनिल गजरे, विनोद बोरसे, प्रकाश देशमुख, भिकाजी पारले व अन्य लोग उपस्थित थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 14 , 2022, 10:46 AM