अहमदाबाद, 03 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) दो दिन की यात्रा पर सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचीं। राष्ट्रपति बनने के बाद उनका यह पहला गुजरात दौरा है। श्रीमती मुर्मू ने यात्रा के पहले दिन अहमदाबाद के साबरमती गांधी आश्रम (Sabarmati Gandhi Ashram) पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी और चरखा चलाया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे।
.jpg)
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने गांधी आश्रम में महात्मा गांधी के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष को दर्शाने वाली आर्काइव प्रदर्शनी देखी साथ ही बृहद आश्रम पुनर्विकास परियोजना के मॉडल को देखकर जानकारी प्राप्त की। यहां उन्होंने महात्मा गांधी के आवास हृदयकुंज का दौरा भी किया।
उल्लेखनीय है कि वह आज शाम को गुजरात सरकार द्वारा अपने सम्मान में आयोजित भोज में शामिल होंगी। मंगलवार को राष्ट्रपति गुजरात विश्वविद्यालय में महिलाओं के लिए स्टार्टअप प्लेटफार्म लॉन्च करेंगी और शिक्षा तथा आदिवासी कल्याण से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 03 , 2022, 03:36 AM