...सुशील को मेरी सरकार पर निशाना साधने के लिए केंद्रीय नेतृत्व दे सकता है इनाम : नीतीश

Sun, Aug 28 , 2022, 10:29 AM

Source : Uni India

पटना 28 अगस्त (वार्ता)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के उनकी नवगठित सरकार की लगातार जारी आलोचना पर आज कहा कि यदि उन्होंने (श्री मोदी) बिहार की महागठबंधन सरकार के खिलाफ निशाना बनाना जारी रखा तो उन्हें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से पुरस्कृत किया जाएगा। श्री कुमार ने रविवार को पूर्व मंत्री सुभाष सिंह (Subhash Singh) को उनके गोपालगंज जिला स्थित उनके गांव जाकर उनके श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद संवाददाताओं के श्री मोदी के इस दावे के बारे में कि महागठबंधन सरकार गिर जाएगी से संंबंधित सवाल के जवाब में कटाक्ष करते हुए कहा, “मोदी जी से कहिए कि जल्दी सरकार गिरा दें ताकि उन्हें भी कोई जगह मिल जाए। जब प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी थी तब तो सुशील मोदी को कुछ नहीं बनाया गया। इसे लेकर उनको तकलीफ थी। यदि श्री मोदी महागठबंधन सरकार के बारे में रोज कुछ बोलेंगे तो शायद भाजपा केंद्रीय नेतृत्व उनसे खुश हो जाए और उन्हें इनाम भी दे।” गौरतबल है कि वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव (bihar assembly election) में राजग के सत्ता में आने के बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नीतीश सरकार में श्री मोदी को फिर से उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया था। हालांकि श्री मोदी को भाजपा कोटे से बिहार से राज्यसभा भेजा गया, तब से उन्हें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दरकिनार कर दिया गया था क्योंकि केंद्र में भी उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी गई । पिछले साल केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान भी श्री मोदी की अनदेखी की गई ।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कई मुद्दों पर मतभेदों के बाद इस वर्ष 09 अगस्त को भाजपा से नाता तोड़ लिया और राजग से अलग हो गए और महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से हाथ मिला लिया। श्री मोदी सहित भाजपा के नेता तब से मुख्यमंत्री श्री कुमार को उनके यूटर्न के लिए निशाना बना रहे हैं और भविष्यवाणी कर रहे हैं कि उनकी नई सरकार जल्द ही गिर जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Maharashtra to acquire India House: लंदन के ऐतिहासिक इंडिया हाउस का अधिग्रहण करेगा महाराष्ट्र!
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups