समस्तीपुर, 28 अगस्त (वार्ता)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने समस्तीपुर जिले के सिरोपट्टी मे भाजपा नेता रघुवी स्वर्णकार हत्याकांड की निंदा करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व मे महागठबंधन की नई सरकार बनते ही अपराधियों और भ्रटाचारियों का मनोबल चरम पर पहुंच गया है। श्री सिन्हा ने समस्तीपुर जिले के सिरोपट्टी में भाजपा नेता श्री रघुवीर के परिजनों से मिलने के बाद रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि महागठबंधन के जंगलराज का खात्मा करके ही भाजपा चैन से बैठेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता की हुई हत्या तुष्टिकरण का ही परिणाम है। प्रतिपक्ष के नेता ने कहा कि बिहार से जंगलराज एवं गुण्डाराज को समाप्त किया जायेगा। इसके लिए समस्तीपुर की धरती से महागठबंधन (grand alliance) सरकार के खिलाफ संघर्ष करने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा विधायक संजय सरावगी, बीरेंद्र पासवान, पूर्व मंत्री रामसूरत राय, भाजपा विधान पार्षद तरूण कुमार, भाजपा राष्ट्रीय परिषद् सदस्य रामसुमरन सिंह, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिकांत आनंद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत अन्य नेता उपस्थित थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 28 , 2022, 09:42 AM