भागलपुर, 28 अगस्त (वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (B J P) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रदेश की महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का रिश्ता अप्राकृतिक है और यह ज्यादा दिन तक नहीं चल सकता है। श्री प्रसाद ने रविवार को यहां जिला भाजपा की बैठक करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने सत्ता एवं स्वार्थपूर्ति के लिए तेजस्वी यादव से हाथ मिलाने का फैसला किया है ,जो बिल्कुल टिकाऊ नहीं है। क्योंकि ऐसे रिश्ते बनाने वाले नीतीश कुमार 1995 में छोड़ गए थे। तब चारा घोटाले के खिलाफ नीतीश कुमार भाजपा के साथ आये थे।
भाजपा नेता कहा कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नाम पर छह जनवरी 2005 को एक काॅमर्शियल प्रोपर्टी की खरीदारी हुई फिर 2005 से 2008 तक में दस प्रोपर्टी ख़रीदीं गई। जबकि 2005 में उनकी उम्र 16 साल हुई तो इतनी संपत्ति सोलह साल में कहां से खरीदी गई। तेजस्वी यादव के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद चारा घोटाले मामले में 1998 में पहली बार जेल गए। उस समय प्रधानमंत्री देवगौड़ा (Prime Minister Deve Gowda) साहेब थे। जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो उन्हें (लालू प्रसाद) सजा हुई। ऐसे में महागठबंधन वाले कहते हैं कि सीबीआई भाजपा के एजेंट हैं। जबकि हकीकत यह है कि लालू जी ने भ्रष्टाचार किया तो जेल गए और तेजस्वी यादव करेंगे तो जेल जायेंगे।
श्री प्रसाद ने कहा कि ऐसे हालात में केवल सत्ता और स्वार्थ के लिए नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचारियों से मिलकर बिहार को गिरवी रखने का काम किया है और इस वजह से प्रदेश का विकास अवरूद्ध हो गया है। जिसे प्रदेश की जनता कदापि माफ नहीं करेगी।
प्रदेश में फिर से आतंक एवं जंगलराज का माहौल उत्पन्न हो गया है और इससे आमलोग दहशतज़दा होने लगे हैं। सिर्फ मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए नीतीश कुमार ने प्रदेश और आमलोगों की खुशहाली को छिनने का काम किया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देश आगे बढ़ रहा है और उनकी लोकप्रियता आज विश्वव्यापी है। वहीं, नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में 2024 के लोकसभा चुनाव में इस प्रदेश की 35 सीट पर भाजपा जीतेगी और 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाने का काम करेंगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 28 , 2022, 07:57 AM