बिहार में जल्द होंगे मध्यावधि चुनाव: चिराग पासवान

Sun, Aug 28 , 2022, 07:42 AM

Source : Uni India

गया, 28 अगस्त (वार्ता)। लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने आज कहा कि बिहार में बहुत जल्द ही मध्यावधि चुनाव होंगे, जिसका शंखनाद हो चुका है।
श्री पासवान रविवार को भगवान बुद्ध की पावन ज्ञानभूमि बोधगया पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सांसद (Member of parliament) ने कहा कि बिहार में बहुत जल्द ही मध्यावधि चुनाव होंगे, इसका शंखनाद हो चुका है। सांसद ने कहा कि जिस तरह से विरोधाभास की सरकार बनी है, यह ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं है। इसी को लेकर उनकी पार्टी का तीन दिवसीय 24, 25 और 26 सितंबर को प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर तक के पार्टी के सभी विंग के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिसमें पार्टी की नीति रणनीति एवं उपलब्धि पर चर्चा की जाएगी। जिस तरह से हॉल के दिनों में बिहार में राजनीतिक सामाजिक उथल-पुथल हुआ है, उस पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी। आने वाले मध्यावधि चुनाव में पार्टी की रणनीति क्या होगी। इस पर भी चर्चा की जाएगी। श्री पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह पहले कहा करते थे कि 15 साल का जंगलराज कैसा था। यह अपने बाप दादा से पूछो, लेकिन यही नीतीश कुमार जिस पार्टी को जंगलराज के नाम पर कोसते थे, उसी के साथ मिलकर सरकार बना लिए और मुख्यमंत्री बन बैठे। जो मुख्यमंत्री अपने शब्दों पर कायम न रह सका, उसकी उसकी विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। ऐसे में अब यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। सांसद ने कहा, “ मैं मौसम विज्ञानिक का बेटा हूं। मैंने पहले ही कहा था कि नीतीश कुमार जल्द ही महागठबंधन में जाएंगे और ऐसा ही हुआ। अब मेरा यह भी कहना है कि आने वाले 6 से 8 माह में बिहार में मध्यावधि चुनाव होंगे।”
इस मौके पर लोजपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, कृष्णा यादव, कमलेश शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, संजय रविदास महिला नेत्री रीता गहलोत, मुन्ना पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Maharashtra to acquire India House: लंदन के ऐतिहासिक इंडिया हाउस का अधिग्रहण करेगा महाराष्ट्र!
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups