देहरादून 28 अगस्त (वार्ता)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने रविवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की भर्तियों में आ रही गड़बड़ी की शिकायतों पर मीडिया से अनोपचारिक बातचीत में कहा कि यह बहुत ही गंभीर विषय है तथा हमारे प्रदेश के सभी नौजवानों के रोजगार से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि आयोग की भर्तियों में, जहां भी गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हो रही है, वहां हमने सख्त जांच के आदेश दे दिये हैं। कुछ मामले एसटीएफ को दिये गये हैं एवं कुछ पर विजिलेंस को नियुक्त किया गया है। सभी मामलों पर कार्यवाही चल रही है। जिसका परिणाम आप सभी के सामने आ भी रहा है। अभी तक कुल 27 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों में किसी को भी नही बख्शा जायेगा, चाहे किसी के हाथ कितने भी लम्बे क्यों न हो, कानून द्वारा अपना काम किया जायेगा। मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि इससे हम आगे के लिये भी एक नजीर बनाना चाहते हैं, जिससे इस घटना की पुनरावृति न हो, क्योंकि हमें अपने बेटे-बेटियों के आज और कल की चिंता है। उनके वर्तमान एवं भविष्य का सवाल है। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं का ऐसा सिस्टम बनाना होगा कि आगे भविष्य में कोई इस तरह का कृत्य करने की सोच भी न सके। लगातार जांचे चल रही है जिसके परिणाम धीरे-धीरे आप सभी के समक्ष आते जा रहे हैं। श्री धामी ने विधानसभा सचिवालय में नियुक्तियों में गड़बड़ी की आ रही शिकायतों पर कहा कि विधानसभा (Assembly) एक संवैधानिक संस्था है। हम विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध करेंगे कि वहाँ जितनी भी भर्तिया हुई है, जिनमें शिकायत आ रही है, वो नियुक्ति चाहे किसी भी कालखण्ड की हो, उनमें निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जांच के विषय में राज्य सरकार से, जो भी सहयोग मांगा जायेगा, वह दिया जायेगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 28 , 2022, 06:11 AM