गोवा: अबतक 14 विधायक दे चुके इस्तीफा

Thu, Jan 13 , 2022, 11:10 AM

Source :

पणजी। कुल 40 सदस्यों की गोवा विधानसभा में अबतक 14 विधायक त्यागपत्र दे चुके हैं। वहीं, 3 राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों का विलय हुआ है। नतीजतन गोवा की राजनीतिक उलटफेर को देखते हुए बीजेपी के लिए सत्ता में बने रहना, चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। चुनाव आयोग ने चुनाव की घोषणा कर राज्य में आचार संहिता लागू कर दी है। अब जबकि अलगाव कानून सख्त हो गया है, विधायकों को एक राजनीतिक दल से दूसरे में जाने के लिए इस्तीफा देने की जरूरत है। इस हिसाब से अब तक 14 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इस इस्तीफे को स्वीकार करना अध्यक्ष पर निर्भर है। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति में सचिव यह काम करता है। फिलहाल आचार संहिता लागू होने के बाद यह काम नम्रता उलमान को करना है। गोवा विधानसभा की प्रथम महिला सचिव नम्रता उलमान ने बताया कि उनके कार्यकाल में अधिकतम 14 विधायकों ने इस्तीफा दिया है।
इस्तीफा देने वाले विधायकों की सूची
विश्वजीत राणे: 16 मार्च 2017
सुभाष शिरोडकर: 16 अक्टूबर 2018
दयानंद सोपटे: 16 अक्टूबर 2018
लुइसिन फालेरो: 27 सितंबर 2021
जयेश सालगांवकर: 2 दिसंबर 2021
रवि नाइक: 17 दिसंबर 2021
रोहन खानवटे: 15 दिसंबर 2021
ऐलेना सल्धाना: 16 दिसंबर 2021
एलेक्स रेजिनाल्ड: 20 दिसंबर 2021
कार्लोस अल्मेडा: 21 दिसंबर 2021
प्रसाद गावकर: 9 जनवरी 2022
माइकल लोबो: 10 जनवरी, 2022
प्रवीण झांट्ये: 10 जनवरी 2022
गोविंद गावड़े: 10 जनवरी 2022

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bangladesh Crisis: शेख हसीना पर अदालती फैसला आज, 'गोली मारो' के आदेश प्रसारित, और पूर्व प्रधानमंत्री का भावुक ऑडियो संदेश वायरल
रूस ने यूक्रेन के 36 ड्रोन को मार गिराया! पत्नी से विवाद के बाद पति ने पीया कीटनाशक, यादव ने की खट्टर से मुलाकात; जानिए देश- विदेश की खबरें
Delhi AQI Updates: राजधानी में छाई जहरीली धुंध की घनी परत! एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में, जीआरएपी तीन लागू किया गया
Piles of garbage: कचरा प्रबंधन टेंडर ठप, बैतूल में उठा बदबू-बीमारी का खतरा; क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर से की कचरा तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग 
Road Accident in Saudi Arabia: सउदी अरब में भीषण बस दुर्घटना! बस और डीजल टैंकर की टक्कर में 42 भारतीय हज यात्रियों की मौत; मक्का की यात्रा के बाद मदीना जा रही थी बस

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups