नयी दिल्ली, 25 अगस्त (वार्ता) दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने गुरुवार को कहा कि वह नई आबकारी नीति के खिलाफ कल यहां दिल्ली विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी। भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि नई आबकारी नीति के तहत जिस तरह से दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार किया, भाजपा (BJP) तब तक उसके खिलाफ सवाल उठाती रहेगी जब तक कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को पार्टी से बर्खास्त नहीं कर देते। हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा।
मल्होत्रा ने कहा कि दिल्लीवासी जानना चाहते हैं कि आखिर क्या मजबूरी थी कि केजरीवाल ‘ब्लैक लिस्टेड’ कंपनियों को भी टेंडर देने से पीछे नहीं हटे। आबकारी नीति से जुड़े ऐसे तमाम सवालों का जब तक सिसोदिया या केजरीवाल जवाब नहीं देंगे, तब तक भाजपा की लड़ाई जारी रहेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 26 , 2022, 09:15 AM