मुंबई। औरंगाबाद ( Aurangabad) का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद (Osmanabad) का नाम बदलकर धाराशिव रखने के प्रस्ताव को विधानसभा में मंजूरी प्रदान की गई। इसके पहले कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई थी। इसके बाद गुरुवार को विधानसभा में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा नवी मुंबई में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (international airport) को डीबी पाटिल का नाम देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई।
औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव दो बार कैबिनेट बैठक में आया। तत्कालीन महाविकास आघाड़ी सरकार ने अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक में दोनों शहरों के नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया था। इसके बाद राज्य में बनी एकनाथ शिंदे-देवेंद फडणवीस सरकार ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। सरकार का कहना था कि पहले की सरकार ने अल्पमत में रहते हुए यह फैसला लिया था, ऐसे में उसे दोबारा इस प्रस्ताव को मंजूर करना पड़ा।
इधर औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम बदलने के विरोध में बंबई उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है। राकांपा के एक नेता की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है कि शहरों के नाम बदलने से दो समाज में तनाव पैदा होगा। शहरों में शांति बनाए रखने के लिए शहरों के नाम नहीं बदलने चाहिए। वहीं औरंगाबाद के नाम बदलने का एमआईएम ने खुला विरोध किया है। एमआईएम ने औरंगाबाद का नाम बदलने के विरोध में मोर्चा भी निकाला था। एमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील ने सवाल किया कि नाम बदलने से शहर का विकास हो जाएगा? उन्होंने आरोप लगाया था कि केवल राजनीतिक मकसद से शहर का नाम बदला जा रहा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 25 , 2022, 05:18 AM