दिवंगत बालासाहेब ठाकरे का पूरा करना है सपना

Sat, Aug 20 , 2022, 07:58 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मनपा चुनाव की तैयारी में भाजपा
मुंबई भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले डिप्टी सीएम फडणवीस 
नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष शेलार का स्वागत 
मुंबई।
शिवसेना प्रमुख दिवंगत बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) ने जो सपना था उसे पूरा करने की हमारी  जिम्मेदारी है. क्योंकि बालासाहेब ठाकरे नाम पर चुनाव लड़ने वाले ने उनके सपने को पूरा करने की बजाय चकनाचूर कर दिया है.शनिवार को षण्मुखानंद सभागृह में नवनियुक्त मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार और मंगलप्रभात लोढ़ा का स्वागत कार्यक्रम और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए यह बात कही. बिना नाम लिए शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने कहा कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने मुंबईकरों के लिए कुछ नहीं किया।इसलिए अब हमें मुंबई और मुंबई वासियों के लिए काम करना और बालासाहेब ठाकरे द्वारा देखे गए सपने को पूरा करना है. पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी मनपा चुनाव की तैयारी में लग जाने की अपील करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि साल 2017 के मनपा चुनाव में भाजपा का महापौर बन गया होता लेकिन शिवसेना के लिए हमने अपना महापौर नहीं बनाया लेकिन इस बार मनपा में भाजपा का झंडा फहराना है.
शेलार 20 -20 मैच के खिलाड़ी 
देवेंद्र फडणवीस मुंबई भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष शेलार को बधाई देते हुए कहा कि शेलार क्रिकेट के खिलाडी है. और उन्हें  मालूम है कि 20 -20 मैच कैसे खेलना और उसे जीतना है. फडणवीस ने कहा कि मुंबई भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष ने मुंबई प्रीमियर लीग की शुरुआत कर दी है. मुंबई मनपा में अब  मुंबई म्युनिसिपल डेवलपमेंट लीग बनाना  है। यदि कोई फ़ुटबॉल आता है उसे कैसे किक मारना है शेलार को यह मालूम है.फडणवीस ने कहा कि मुंबई की मनपा में भाजपा 35 से 82 सीटों पर पहुंच चुकी है.इस चुनाव में वो भी रिकार्ड तोड़ना है.
चुनाव नजदीक आने के बाद शुरू होगा भावनिक मुद्दे 
डिप्टी सीएम ने कहा कि जैसे -जैसे चुनाव नजदीक आएगा वैसे -वैसे विपक्षी दल मतदाताओं को गुमराह करने के लिए भावनिक मुद्दे शुरू करेगी।इसमें भाजपा महाराष्ट्र को तोड़ने शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का नाम लेकर मतदाताओं को भड़काया जाएगा। लेकिन मैं मुंबई और महाराष्ट्र की जनता से कहना चाहता हूँ कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है.क्योंकि देश संविधान से चलता है.उन्होंने कहा कि विपक्ष मुंबई की जनता के बीच यह कहकर जरूर भ्रम फैलाएगी की भाजपा मुंबई को तोड़ना चाहती है.हमें इस अफवाह में बदलाव करना पड़ेगा।
सीएम शिंदे के नेतृत्व में धारावी की समस्याओं का किया जाएगा समाधान 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी की समस्या का समाधान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सुलझाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।  हम धारावी के लोगों को उनके सपनों का घर देंगे.. झुग्गीवासियों की परेशानी दूर करेंगे. हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को उनका सही घर मिले। पुनर्विकास परियोजना के तहत पीड़ितों को सही समय पर उन्हें किराया मिल सके. पुनर्विकास की रुकी हुई परियोजनाओं को पूरा करेंगे।
आशीष शेलार सेवा करने वाले व्यक्ति 
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आशीष शेलार (Ashish Shelar) का व्यक्तित्व सेवा करने वाला है. मुंबई मनपा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है जिसे हमने उजागर किया है. मुंबई की जनता का पैसा कुछ लोगों के खजाने में चला गया। हर साल बारिश में मुंबई पानी से डूब जाता है आम नागरिक परेशान हो जाते है.सड़को पर  हर साल हम वही गड्ढे देखते हैं। कई शहरों में पक्की सड़कें बनकर तैयार हो जाती हैं और कभी गड्ढे नहीं होते। वेस्टर्न हाईवे की हालत यह है कि मुंबई में बारिश होने पर कुलाबा से बोरीवली जाने में चार घंटे लग जाते हैं। मनपा का हर प्रोजेक्ट पिछले 15 साल से चल रहा है लेकिन काम अभी तक पूरा नहीं हुआ. कई वर्षो  से मनपा की सत्ता पर काबिज शिवसेना  सत्ता में बैठकर मलाई खा रही है. इसलिए मनपा को भ्रष्टाचार के चंगुल से बाहर निकालना होगा।  हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ने जो सपना देखा था, उसे पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है।  इसके लिए हम सभी को कड़ी मेहनत करनी होगी.
मुंबई के विकास के लिए जितनी बार दिल्ली जाना पड़े उतनी बार सीएम और हम जाएंगे 
उद्धव ठाकरे सहित विपक्षी दल द्वारा बार -बार सीएम शिंदे (CM Shinde) के दिल्ली दौरे पर उठाए जा रहे सवाल  का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि मुंबई आर्थिक राजधानी है।और दिल्ली देश की राजधानी है इसलिए  मुख्यमंत्री दिल्ली जाना होगा।बिना दिल्ली गए कोई  प्रोजेक्ट कैसे होंगे? उध्दव ठाकरे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वे दिल्ली जाकर सोनिया गांधी के सामने झुकने गए तो किसी ने नहीं बोला मुंबई दिल्ली के आगे नहीं झुकेगी। लेकिन मुंबई वासियों के फायदे के लिए मैं और मुख्यमंत्री जितनी बार जाना पड़े , उतनी बार दिल्ली जाएंगे और मंजूरी लेकर आएंगे। मुंबई भाजपा की तरफ से आयोजित स्वागत समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे सरकार मंत्री बनाए जाने के बाद मंगलप्रभात लोढ़ा और मुंबई भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष शेलार का स्वागत किया गया  इस अवसर पर सासंद गोपाल शेट्टी,सांसद पूनम महाजन,मनोज कोटक,विधानपरिषद में पूर्व विपक्ष नेता प्रवीण दरेकर, पूर्व मंत्री प्रकाश मेहता,विधायक भाई गिरकर,पूर्व राज्य मंत्री और विधायक विद्या ठाकुर,विधायक कालिदास कोलंबकर,विधायक योगेश सागर,विधायक पराग अलवणी,मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह,विधायक अमित साटम,तमिल सेल्वन,मनीषा चौधरी,मिहिर कोटेचा,भारती लव्हेकर,विधायक प्रसाद लाड,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राज पुरोहित,पूर्व सांसद किरीट सोमैया जबकि मंच का संचालन विधायक सुनील राणे ने किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
दिल्ली विस्फोट जांच: डॉ. उमर और डॉ.मुजम्मिल के कमरों से मिलीं डायरियां, बरामद डायरियों और नोटबुक्स में कोड शब्द हैं : पुलिस 
मां के डीएनए से मैच हुआ डॉ. उमर नबी का डीएनए! कार विस्फोट में होने की पुष्टि हुई, 21 जैविक नमूने जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजे गए
स्पाइसजेट के बेड़े में शामिल हुए पांच और बोइंग 737 विमान! पिछले एक महीने  में अपने बेड़े 15 विमान बढ़ाये हैं, उड़ानों का परिचालन बढ़ा 
Maharashtra to acquire India House: लंदन के ऐतिहासिक इंडिया हाउस का अधिग्रहण करेगा महाराष्ट्र!
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups