नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार महिला विरोधी है और वह अत्याचारियों और दुष्कर्म के आरोपियों का बचाव करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार (Government of Uttar Pradesh) जहां दुष्कर्म के आरोपियों को बचाती है वहीं गुजरात की भाजपा सरकार दुष्कर्म तथा हत्या के आरोपियों को स्वतंत्रता दिवस पर क्षमा दान कर रिहा करती है। उन्होंने इसे शर्मनाक राजनीति के साथ-साथ ओछी मानसिकता की राजनीति करार दिया है।
गांधी ने ट्वीट किया, “उन्नाव- भाजपा विधायक को बचाने का काम। कठुआ- बलात्कारियों के समर्थन में रैली। हाथरस- बलात्कारियों के पक्ष में सरकार। गुजरात- बलात्कारियों की रिहाई और सम्मान। अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी।”
उन्नाव- भाजपा MLA को बचाने का काम
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 18, 2022
कठुआ- बलात्कारियों के समर्थन में रैली
हाथरस- बलात्कारियों के पक्ष में सरकार
गुजरात- बलात्कारियों की रिहाई और सम्मान!
अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी?



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 18 , 2022, 01:58 AM