दक्षिण भारत में भाजपा को मजबूत करने के लिए काम करूंगाः येदियुरप्पा

Wed, Aug 17 , 2022, 10:19 AM

Source : Uni India

बेंगलुरु, 17 अगस्त (वार्ता)। कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा (Former Chief Minister BS Yediyurappa) ने संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में नियुक्ति के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं को बुधवार धन्यवाद दिया और कहा कि पार्टी को न सिर्फ राज्य (State) में सत्ता में वापस लाने के लिए, बल्कि पूरे दक्षिण भारत में इसे मजबूत करने के लिए काम करूंगा। श्री येदियुरप्पा ने 2023 के विधानसभा चुनावों में कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में वापस लाने और अन्य नेताओं के साथ राज्यव्यापी दौरे पर करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैंने पार्टी द्वारा मुझे सौंपी गई सभी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन किया है। मैं अब भी ऐसा ही करूंगा। मैंने पहले भी कई बार कहा है कि मेरा उद्देश्य 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को राज्य में सत्ता में वापस लाना है। सभी नेताओं (leaders) के के साथ मैं राज्य का दौरा करूंगा और अगर जरूरत पड़ी तो मैं दक्षिण भारत का भी दौरा करूंगा। मैं आखिरी सांस तक पार्टी के लिए काम करूंगा।" श्री येदियुरप्पा के दक्षिण भारत के दौरे के लिए खुद को उपलब्ध कराने के बयान का बहुत महत्व है, क्योंकि उन्हें कर्नाटक विधानसभा में भाजपा को केवल दो विधायकों से एक विशाल पार्टी बनाने तथा सत्ता पर काबिज कराने का गौरव प्राप्त है। श्री येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
दिल्ली विस्फोट जांच: डॉ. उमर और डॉ.मुजम्मिल के कमरों से मिलीं डायरियां, बरामद डायरियों और नोटबुक्स में कोड शब्द हैं : पुलिस 
मां के डीएनए से मैच हुआ डॉ. उमर नबी का डीएनए! कार विस्फोट में होने की पुष्टि हुई, 21 जैविक नमूने जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजे गए
स्पाइसजेट के बेड़े में शामिल हुए पांच और बोइंग 737 विमान! पिछले एक महीने  में अपने बेड़े 15 विमान बढ़ाये हैं, उड़ानों का परिचालन बढ़ा 
Maharashtra to acquire India House: लंदन के ऐतिहासिक इंडिया हाउस का अधिग्रहण करेगा महाराष्ट्र!
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups