लखनऊ 17 अगस्त (वार्ता)। समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (President Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि महंगाई है। इसका ग्राफ हर वर्ष ऊंचा ही होता रहा है। श्री यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा की कुनीतियों के चलते भाजपा (B J P) के पूंजीपति मित्र तो मालामाल होते जा रहे हैं जबकि जनता कंगाल होती जा रही है। भाजपा समाज के हर वर्ग का उत्पीड़न करने से ही नहीं रूकी, उसने तय कर लिया है कि अब वह बच्चों को भी नहीं छोड़ेगी। उन्होने कहा कि भाजपा राज में डीजल-पेट्रोल, सीएनजी, रसोई गैस (kitchen gas) आदि के दाम आसमान छू रहे हैं। आटा, दाल, चावल, सब्जी, तेल, दूध, दही पर भी जीएसटी लगा दी जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। चावल में 10 से लेकर 20 रूपये, अरहर दाल में 15 रूपए, जीरा में 25 रूपये और लाल मिर्च में 40 रूपए तक की बढ़ोत्तरी हो गई है। पराग, अमल, मदर डेयरी समेत सभी दूध कम्पनियों ने दूध के दामों में वृद्धि कर दी है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कुशासन में महंगाई, भ्रष्टाचार खूब फलफूल रहा हैं। जनसामान्य की कहीं सुनवाई नहीं। हर तरफ लूट मची हुई है। लोगों में निराशा के साथ आक्रोश भी पनप रहा है। जनता अब भाजपा का फुल टिकट काटने का मन बना चुकी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 17 , 2022, 09:39 AM