समस्तीपुर, 17 अगस्त (वार्ता)। रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले एक बार फिर उलटफेर की राजनीति होगी। श्री किशोर जन सुराज अभियान के तहत बुधवार को समस्तीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में बनी नई नवेली महागठबंधन (grand alliance) एक अवसरवादी गठबंधन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस सरकार को वोट नहीं दिया था। यह सरकार जुगाड़ टेक्नोलॉजी पर चल रही है जिसे जनता का विश्वास प्राप्त नहीं है। उन्होंने महागठबंधन की नई सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में बनी यह नई सरकार एक-दो सालों में पांच से दस लाख नौकरियां दे देती है तो मैं इनके समर्थन में अपना जन सुराज अभियान वापस ले लूंगा। श्री प्रशांत ने नीतीश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में जो नियोजित शिक्षक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, उन्हें तो समय पर आज सरकार तनख्वा भी नहीं दे पा रही है। तो ये सरकार और नई नौकरियां कहां से दे पाएगी। उन्होंने कहा कि जन स्वराज अभियान का बिहार मे केवल तीन महीने ही हुए है और प्रदेश की राजनीति 180 डिग्री घूम गई है। उन्होंने दावा कि अगला विधानसभा चुनाव आते-आते कई बार बिहार की राजनीति घूमेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फेविकॉल की तरह अपनी कुर्सी पर बैठ गए हैं और बाकी पार्टियां कभी इधर तो कभी उधर हो रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 17 , 2022, 08:22 AM