पार्टी को मिला 24 घंटे काम करने वाला अध्यक्ष : फडणवीस 

Wed, Aug 17 , 2022, 07:57 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

आशीष शेलार के नेतृत्व में मुंबई मनपा पर भाजपा का फहराएगा झंडा 
भाजपा के प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और मुंबई अध्यक्ष शेलार का  जोरदार स्वागत 
उपमुख्यमंत्री फडणवीस,चंद्रकांत पाटिल की उपस्थिति में संभाला पद कार्यभार 
मुंबई।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) ने कहा कि आशीष शेलार के नेतृत्व मुंबई मनपा (Mumbai Municipal Corporation) और चंद्रशेखर बावनकुले के नेतृत्व में महाराष्ट्र में विभिन्न मनपा सहित होने वाले जिला परिषद में भाजपा अपना झंडा फहराएगी।मुझे पूरा भरोसा है कि बावनकुले मेरे और चंद्रकांत पाटिल से अधिक काम कर पार्टी के  संगठन को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। बुधवार को भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (President Chandrashekhar Bawankule) और मुंबई भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष शेलार के  स्वागत में भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डिप्टी सीएम फडणवीस कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे.फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य में नई सरकार आने के बाद संगठन की जवाबदारी चंद्रशेखर बावनकुले को दी है मुझे पूरा भरोसा है कि बावनकुले इस जवाबदारी को पूरे ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
फडणवीस ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चंद्रकांत पाटिल का काम सराहनीय था उन्होंने पार्टी के संगठन को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ बढ़िया काम किया। नवनियुक्त अध्यक्ष बावनकुले की सराहना करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बावनकुले ऐसे नेता वे जो काम ठान लेते है उसे अवश्य पूरा करते है.चाहे वे 16 लोकसभा प्रवास योजना का कार्य हो या पार्टी संगठन को बढ़ाने का काम हो बावनकुले ने पूरे ईमानदारी और मेहनत के साथ काम किया है.फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र खासकर कर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता को 24 घंटे काम करने वाला अध्यक्ष मिला है मुझे पूरा विश्वास है कि मुझसे और चंद्रकांत पाटिल से अधिक काम कर पार्टी को बढ़ाने और राज्य में होने वाले मनपा और अन्य चुनाव पार्टी को जीत दिलाने का काम बावनकुले करेंगे।
शेलार के नेतृत्व में मुंबई मनपा में भाजपा का फहराएगा झंडा 
मुंबई भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष शेलार का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मुंबई मनपा में भाजपा का महापौर बनाने के लिए एक बार फिर मुंबई का अध्यक्ष बनाया गया है.फडणवीस ने कहा कि साल 2017 के मनपा चुनाव में शेलार के नेतृत्व में भाजपा ने चुनाव लड़ा था जिसमे पार्टी ने करीब 80 सीट जीत हासिल की थी मनपा में भाजपा का महापौर बनना तय का तह लेकिन तत्कालीन भाजपा की सहयोगी दल के कारण भाजपा ने अपना महापौर नहीं बनाया लेकिन इस बार होने वाले चुनाव में भाजपा का जरूर महापौर बनेगा। फडणवीस ने कहा कि दिवंगत गोपीनाथ मुंडे उसके बाद नितिन गडकरी,सुधीर मुनंगटीवार, मेरे ,रावसाहेब दानवे पाटिल और चंद्रकांत पाटिल के अध्यक्षता में परंपरा रही है कि पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अपनी मौजूदगी में उन्हें कार्यभार सौंपा जाए.इसी परंपरा को आज हम लोग निभा रहे है.भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और मुंबई भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष शेलार को बधाई देते हुए फडणवीस ने दोनों नेताओं को शुभेच्छा दी.
भारत माता की जय और वंदे मातरम् से गुंजा भाजपा प्रदेश कार्यालय का परिसर 
चंद्रशेखर बावनकुले और आशीष शेलार के स्वागत में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे प्रदेश और मुंबई अध्यक्ष के नवनियुक्त अध्यक्ष को लेकर उत्साहित पार्टी के कार्यकर्ताओ ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नारेबाजी के बाद भारत माता की जय और वंदे मातरम् का जोरदार नारेबाजी की जिसे लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय का पूरा परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् से गूंज उठा.इस दौरान पार्टी के नेताओं,पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई,बावनकुले ने पीएम,शाह और फडणवीस और चंद्रकांत पाटिल का माना आभार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ -साथ राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और चंद्रकांत पाटिल का आभार प्रकट किया उन्होंने अपने संबोधन ने कहा कि पार्टी ने जो मुझे यह जवाबदारी दी है उस पर मैं खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा । 
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य पार्टी को मजबूत करना है मुंबई मनपा सहित राज्य में होने वाले अन्य चुनाव में पार्टी का झंडा फहराना है जिसे लेकर मैं काम करूंगा।भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और आशीष शेलार का जोरदार स्वागत किया गया.इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में मंत्री चंद्रकांत पाटिल,राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल,कामगार मंत्री सुरेश खाड़े,मंत्री अतुल सावे, विधानपरिषद में पूर्व विपक्ष नेता प्रवीण दरेकर,पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल,प्रदेश महामंत्री और विधायक श्रीकांत भारतीय,विधायक नितेश राणे,पूर्व सांसद किरीट सौमैया,प्रदेश उपाध्यक्ष राज पुरोहित, प्रदेश प्रवक्ता श्वेता शालिनी,विधायक गोपीचंद पडळकर,पूर्व मंत्री जयकुमार रावल,  प्रदेश कार्यालय मंत्री मुकुंद कुलकर्णी, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष विक्रांत पाटिल प्रदेश सचिव सुरेश शाह मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह,मुंबई भाजपा महामंत्री संजय उपाध्याय, प्रदेश मीडिया के सहसंयोजक ओमप्रकाश चौहान सहकार्यालय मंत्री भरत राउत,मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह महमंत्री रमाकांत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
बावनकुले के स्वागत में युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार मुंबई आगमन पर आने के बाद चंद्रशेखर बावनकुले के स्वागत में सांताक्रुज हवाई अड्डे पर मुंबई भाजपा युवा मोर्चा ने बाईक रैली का आयोजन किया जिसमे बड़ी संख्या में शामिल युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष का बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत किया। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
दिल्ली विस्फोट जांच: डॉ. उमर और डॉ.मुजम्मिल के कमरों से मिलीं डायरियां, बरामद डायरियों और नोटबुक्स में कोड शब्द हैं : पुलिस 
मां के डीएनए से मैच हुआ डॉ. उमर नबी का डीएनए! कार विस्फोट में होने की पुष्टि हुई, 21 जैविक नमूने जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजे गए
स्पाइसजेट के बेड़े में शामिल हुए पांच और बोइंग 737 विमान! पिछले एक महीने  में अपने बेड़े 15 विमान बढ़ाये हैं, उड़ानों का परिचालन बढ़ा 
Maharashtra to acquire India House: लंदन के ऐतिहासिक इंडिया हाउस का अधिग्रहण करेगा महाराष्ट्र!
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups