मुंबई। राज्य (State) के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) को विधान परिषद में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन बुधवार को उच्च सदन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने कैबिनेट में शामिल किए गए नए सदस्यों का परिचय कराते हुए उक्त घोषणा की। बाद में भाजपा के वरिष्ठ नेता फडणवीस ने विधान परिषद में नव निर्वाचित सदस्यों का परिचय कराया। फडणवीस नागपुर से विधानसभा सदस्य हैं। आम तौर पर मुख्यमंत्री विधानसभा में सदन के नेता होते हैं जबकि मुख्यमंत्री विधान परिषद में सदन के नेता होते हैं। उच्च सदन ने द्रौपदी मुर्मू और जगदीप धनखड़ को क्रमशः राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुने जाने पर एक प्रस्ताव पारित कर बधाई दी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 17 , 2022, 07:54 AM