भाजपा के नये संसदीय बोर्ड से गडकरी, शिवराज बाहर

Wed, Aug 17 , 2022, 02:35 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली 17 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के संसदीय बोर्ड से केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को बाहर कर दिया गया है और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और केन्द्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को शामिल किया गया है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा के 11 सदस्यीय नये संसदीय बोर्ड का गठन किया है।
विज्ञप्ति के अनुसार नये सदस्यों में भाजपा अध्यक्ष नड्डा के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, केन्द्रीय मंत्री एवं असम के पूर्व मुख्यमंत्री सोनोवाल, महासचिव के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सुधा यादव, लंबे समय से हाशिये पर चल रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया तथा भाजपा के संगठन महासचिव बी एल संतोष शामिल है। निवर्तमान संसदीय बोर्ड के सदस्य गडकरी और चौहान को नये संसदीय बोर्ड में जगह नहीं मिली है। नये संसदीय बोर्ड में राज्यों में नेतृत्व करने वाले किसी भी सदस्य को स्थान नहीं दिया गया है।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
दिल्ली विस्फोट जांच: डॉ. उमर और डॉ.मुजम्मिल के कमरों से मिलीं डायरियां, बरामद डायरियों और नोटबुक्स में कोड शब्द हैं : पुलिस 
मां के डीएनए से मैच हुआ डॉ. उमर नबी का डीएनए! कार विस्फोट में होने की पुष्टि हुई, 21 जैविक नमूने जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजे गए
स्पाइसजेट के बेड़े में शामिल हुए पांच और बोइंग 737 विमान! पिछले एक महीने  में अपने बेड़े 15 विमान बढ़ाये हैं, उड़ानों का परिचालन बढ़ा 
Maharashtra to acquire India House: लंदन के ऐतिहासिक इंडिया हाउस का अधिग्रहण करेगा महाराष्ट्र!
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups