पटना, 14 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) के घटक राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज ने आज अपनी पार्टी के तीन सांसदों के टूटने की खबर को पूरी तरह से भ्रामक बताते हुए इसे विरोधी गुट की साजिश करार दिया।
रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज (MP Prince Raj) ने रविवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में नवादा के सांसद चंदन सिंह, खगड़िया के सांसद महबूब अली कैसर और वैशाली की सांसद बीना देवी की मौजूदगी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विरोधी दल एक साजिश के तहत इस तरह का भ्रम फैला रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में पार्टी के सभी सांसद पूरी तरह से एकजुट और मजबूती के साथ राजग में हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने इसे विरोधी गुट की साजिश बताते हुए दावा किया, "उसके कई पदाधिकारी हमारे संपर्क में बने हुए हैं और जल्दी विरोधी गुट का सफाया हो जाएगा। रालोजपा में हम लोग एक हैं। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमलोग लड़ेंगे।" उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को सभी दलों को साथ में लेकर चलने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि जिस प्रकार की अफवाह फैलाई गई है उस पर सफाई देने के लिए पार्टी के सभी सांसद आज यहां उपस्थित हुए हैं। किसी भी सांसद के किसी अन्य दल में जाने की बातें सिर्फ अफवाह है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 14 , 2022, 03:20 AM