पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का शेलार माना आभार
.jpg)
मुंबई। मुंबई भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद शनिवार को दिल्ली जाकर आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की. मुंबई का भाजपा की जवाबदारी मिलने के बाद दोनों नेताओं से शेलार की यह पहली मुलाकात थी.इसके पहले शुक्रवार को शेलार ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के सरकारी सागर बंगले पर जाकर फडणवीस से मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया। बतादें की आगामी मुंबई मनपा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर आशीष शेलार को मुंबई भाजपा का अध्यक्ष बनाया है. शेलार के अनुभव और उनकी संगठन में पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जवाबदारी है.
.jpg)
साल 2017 के मनपा चुनाव में शेलार के नेतृत्व में पार्टी ने चुनाव लड़ा था और 83 सीट जीतकर रिकार्ड कायम किया था.उस दौरान भले ही भाजपा अपना महापौर नहीं बना पाई लेकिन इस बार शेलार को मुंबई भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी इसलिए दी गई है क्योंकि इस चुनाव में भाजपा को मनपा में अपनी सत्ता लाना है.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Aug 13 , 2022, 08:42 AM