नयी दिल्ली, 06 अगस्त (वार्ता)। देश में अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव (election of vice president) के लिए मतदान आज संसद भवन में आरंभ हो गया। सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 17:00 बजे तक चलने वाले इस मतदान में संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य वोट डालेंगे। चुनाव परिणाम भी देर शाम तक आने की उम्मीद है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) को अपना उम्मीदवार बनाया है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) को अपना उम्मीदवार चुना है। उपराष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मंडल में दोनों सदनों के सांसद शामिल है।
फिलहाल राज्यसभा की 245 सीटों में से आठ सीटें रिक्त है। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति चुनाव के मतदान में अनुपस्थित रहने का फैसला किया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के संसद में 441 सदस्य हैं। इनमें से 394 भारतीय जनता पार्टी के हैं। राज्यसभा में पांच नामित सदस्यों ने भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार का समर्थन करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, तेलुगू देशम पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना- एकनाथ शिंदे गुट ने भी श्री धनखड़ का समर्थन करने की घोषणा की है।
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की उम्मीदवार श्रीमती अल्वा का समर्थन कांग्रेस, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम, राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी और वामदलों ने किया है। इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा, तेलंगाना राष्ट्र समिति, आम आदमी पार्टी, शिवसेना -उद्धव ठाकरे गुट ने भी श्रीमती अल्वा का समर्थन करने की बात कही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Aug 06 , 2022, 10:28 AM