महंगाई के खिलाफ भीलवाड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, Aug 05 , 2022, 04:17 AM

Source : Uni India

भीलवाड़ा, 05 अगस्त (वार्ता)। महंगाई (Dearness) के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन के तहत राजस्थान के भीलवाड़ा में भी कांग्रेस के लोगों ने आज केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस के दोनों ब्लॉक पूर्वी और पश्चिमी ब्लॉक के नेतृत्व में प्रमुख नेता और कार्यकर्ताओं ने कलेक्‍ट्रेट पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी। इनमें ओम नराणीवाल, हेमेंद्र शर्मा, मंजू पोखरना, ओमप्रकाश तेली सहित कई पार्षद एवं कार्यकर्ता शामिल थे।
इस मौके पर शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध (protest against inflation) में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारियां दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के द्वारा लगातार आमजन के साथ इस महंगाई का विरोध किया जा रहा है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है कि इस महंगाई पर नियंत्रण करे। वह केवल मात्र सीबीआई एवं ईडी का दुरुपयोग कर कांग्रेस को कमजोर करने पर आमादा है, लेकिन कांग्रेस (Congress) हमेशा आमजनता के साथ खड़ी थी और खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ईडी एवं सीबीआई से डरने वाली नहीं है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups