भोपाल, 28 जुलाई (वार्ता)। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) पर दिए कथित आपत्तिजनक बयान (objectionable statement) को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने आज कहा कि क्या श्रीमती सोनिया गांधी चौधरी के विचारों से सहमत हैं और इस बयान को लेकर श्रीमती गांधी समेत पूरी कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।
चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि कांग्रेस नेता चौधरी ने अपने बयान से देश के सर्वोच्च पद का अपमान किया है। यह उनकी और उनकी पार्टी की निकृष्टतम मानसिकता का प्रकटीकरण है। उनका यह बयान आदिवासी विरोधी है, महिला विरोधी है। राष्ट्रपति किसी भी पार्टी का नहीं, अपितु सम्पूर्ण देश का होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सदैव यह नीति रही है कि जनजातीय वर्ग का उत्थान न हो। कांग्रेस ने अपने कुसंस्कारों और दिशाहीन राजनीति से जनजातीय (tribal to politics) समाज का शोषण ही किया है। श्रीमती सोनिया गांधी और कांग्रेस के तमाम नेता यह बर्दाश्त ही नहीं कर पा रहे हैं कि देश की राष्ट्रपति अब आदिवासी वर्ग से है और उनके विरोध के लिए स्तरहीन शब्दों और बयानों का उपयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में चौहान ने कहा कि क्या श्रीमती सोनिया गांधी अपने नेता के ऐसे विचारों से सहमत हैं? देश यह जानना चाहता है। राष्ट्रपति के लिए भारतीय इतिहास में ऐसा निंदात्मक कृत्य किसी ने नहीं किया है। इसके लिए श्रीमती गांधी (Mrs. Gandhi) सहित कांग्रेस को सदन में देश से माफी मांगनी चाहिये।
राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पद है। राष्ट्रपति किसी दल के नहीं होते, राष्ट्रपति पूरे देश के होते हैं। लेकिन कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जिस निकृष्ट मानसिकता व घटियापन का परिचय दिया है वह अक्षम्य है। उन्होंने भारत के राष्ट्रपति का अपमान किया है। pic.twitter.com/7V9bkjfjup
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 28, 2022
देश कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस की मानसिकता ही जनजाति विरोधी, महिला विरोधी और घटिया है। मैं श्रीमती सोनिया गांधी जी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह अधीर रंजन चौधरी के बयान से वह सहमत हैं?
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 28, 2022
श्रीमती सोनिया गांधी जवाब दें कि क्या राष्ट्रपति के पद पर बैठी हुई एक ऐसी हस्ती जिनका सारा देश सम्मान करता है उनको ऐसे शब्दों से संबोधित किया जाना चाहिए ?
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 28, 2022
देश, इस कृत्य के लिए अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 28 , 2022, 02:33 AM