राष्ट्रपति के अपमान के लिए देश से माफी मांगें सोनिया गांधी : सीतारमण

Thu, Jul 28 , 2022, 12:40 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली 28 जुलाई (वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) को ‘राष्ट्रपत्नी’कहने का मामला उठाया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की।
श्रीमती सीतारमण ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद यह मामला उठाते हुए कहा कि लोकसभा के कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने श्रीमती मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी ’ने कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता ने जानबूझकर श्रीमती मुर्मू का अपमान किया है। श्रीमती मुर्मू आदिवासी, वंचित और दलित समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह राज्य में मंत्री, राज्यपाल और सांसद रही हैं। यह उनका जानबूझकर अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रपति पद और देश का अपमान (disgrace to the country) है। श्रीमती सीतारमण ने मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष को इसके लिए देश और राष्ट्रपति से क्षमा याचना करनी चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups