राष्ट्रपति को अपमानित करने के लिए देश से माफ़ी मांग़े कांग्रेस : स्मृति ईरानी

Thu, Jul 28 , 2022, 12:18 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली 28 जुलाई (वार्ता)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने गुरुवार को लोकसभा में कांग्रेस को आदीवासी विरोधी करार देते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को अपमानित (Draupadi Murmu insulted) करने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को देश से माफ़ी माँगनी चाहिए। सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई श्रीमती ईरानी ने कांग्रेस के नेता सदन अधीर रंजन चौधरी के द्वारा राष्ट्रपति के लिए की गई टिप्पणी को अमर्यादित करार देते हुए कांग्रेस को आदीवासी और महिला विरोधी बताया। उन्होंने तल्ख़ लहजे में कहा कि कांग्रेस के नेता ने जिस प्रकार की टिप्पणी राष्ट्रपति के लिया किया है उसके लिए श्रीमती गांधी को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब से श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही वह कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास की शिकार बनीं। कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला (tribal woman) इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। श्रीमती ईरानी ने कहा,“ सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान की मंजूरी दी।”
केंद्रीय मंत्री की ओर से श्रीमती गांधी से माफ़ी मांगने की मांग पर सत्तापक्ष के सभी सदस्य खड़े होकर माफ़ी मांगने की मांग करने लगे। सदन में हंगामा बढ़ने पर लोकसभा अध्यक्ष में कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित कर दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups