राज्यसभा में नहीं हुआ शून्यकाल

Thu, Jul 28 , 2022, 12:02 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली 28 जुलाई (वार्ता)। राज्यसभा में गुरुवार को विपक्ष ने जमकर हंगामा किया जिसके कारण शून्यकाल नहीं हो सका और सदन की कार्यवाही (proceedings of the house) 12:00 बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए जरूरी दस्तावेज पटल पर रखवायें। इसके बाद उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बोलने के लिए पुकारा तो विपक्ष के सदस्य अपनी सीटों से आगे आकर खड़े हो गए और नारेबाजी करने लगे। ये सदस्य अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। नायडू ने सदस्यों से वापस लौटने और सदन की कार्यवाही चलने देने का अनुरोध किया। श्रीमती सीतारमण ने शोर-शराबे के बीच ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को ‘राष्ट्रपत्नी’कहने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की।
नायडू ने कहा कि सदन में सदस्यों को नारेबाजी नहीं करनी चाहिए और तख्तियां नहीं लहरानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई होगी लेकिन सदस्यों पर इसका कोई असर नहीं हुआ तो उन्होंने स्थिति को देखते हुए सदन की कार्रवाई 12:00 बजे स्थगित कर दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups