कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

Wed, Jul 27 , 2022, 02:34 AM

Source : Uni India

मेंगलरु, 27 जुलाई (वार्ता)। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले (Kannada district) में भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता प्रवीण नेट्टारू (Praveen Nettaru) की कल देर रात धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी गयी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया और प्रशासन ने कडबा, पूट्टूर और सुल्लिया में धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाग्या लागू कर दी है। इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने इलाके में दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान, होटल आदि बंद करा दिये हैं। वारदात के बारे में जानकारी के अनुसार प्रवीण बेल्लारे में मंगलवार की रात चिकन की दुकान बंद कर रहे थे कि इसी बीच वहां मोटर साइकिल पर कुछ अज्ञात व्यक्ति आये और उन पर हमला कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में लोग बेल्लारे थाने के सामने जमा हो गये। कई हिन्दूवादी संगठनों ने उस अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया जहां प्रवीण का शव रखा गया था। पुट्टूर तालुका में कुछ लोगों ने घटना के विरोध कर्नाटक राज्य परिवहन निगम की एक बस पर पथराव किया। पुलिस ने शांति बनाये रखने के लिए विभिन्न इलाकों में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद करवा दिये।
विश्व हिन्दू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) ने सुलिया, कडबा और पुट्टूर में बुधवार को बंद का आह्वान किया।घटना के विरोध में वहां आज छिटपुट प्रदर्शन हुए। कुछ लोगों का कहना था कि प्रवीण नेट्टारु ने राजस्थान के उदयपुर में धार्मिक उन्मादियों के हमले में मारे गये दर्जी कन्हैया लाल को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था। वे इस प्रवीण की हत्या को उसी घटना से जोड़कर कर देख रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups